रविवार, 22 अप्रैल 2018

Special Diode LED


वह PN जंक्शन डायोड, जो फॉरवर्ड बायस की स्थिति में, एनर्जी प्रकाश के रूप में उत्सर्जित करे, उसे प्रकाश उत्सर्जि डायोड (Light Emitting Diode) कहा जाता है| इसमें डायोड में जब कोई बॅाड (bond) बनता है तो, जो एनर्जी उत्सर्जित होती है वह प्रकाश के रूप में होती है| अत: इसे प्रकाश उत्सर्जि डायोड (LED) कहा जाता है| कंडक्शन बैंड में उपस्तिथ इलेक्ट्रॉन्स की एनर्जी अधिक होती है जब ये इलेक्ट्रॉन्स वेलेंसी बैण्ड में जाकर सह-संयोजी बंध बनाते है तो वेलेंसी बैण्ड में आने के लिए ये एनर्जी उत्सर्जित करते है| यह ऊर्जा प्रकाश के रूप में होती है| LED की निम्न प्रतिक द्वारा दर्शाया जाता है|
एक सामान्य PN जंक्शन डायोड जो की सिलिकॉन या जेर्मेनिय्म से बना होता है वह यह एनर्जी ताप के रूप में उत्सर्जित करता है| अत: LED के निर्माण में हम एसे पदार्थो का उपयोग करते है, जो की एनर्जी प्रकाश के रूप में उत्सर्जित करते है| इस प्रकाश का रंग डायोड के निर्माण में उपयोग किये गए पदार्थ पर निर्भर करता है| उत्सर्जित प्रकाश का रंग, उपयोग किये जाने वाले पदार्थ की सरणी निचे दी गयी है|



S. No.
Color
Material
Forward Voltage
01
Amber
AlInGaP
2.1
02
Blue
GaN
5
03
Green/Red
GaP
2.2
04
Yellow
GaAsP or AlInGaP
2.2 or 2.1
05
Red
GaAsP
1.8
06
White
GaN
4.1
07
Infrared
GaAs



 क्रियाविधि:
जब हम LED के एनोड को एनर्जी सोर्स के पॉजिटिव से तथा केथोड़ को एनर्जी सोर्स के नेगेटिव सिरे से जोड़ते है तब इसे LED की फॉरवर्ड बाइसिंग कहा जाता है| इस स्थिति में N रीजन के फ्री इलेक्ट्रॉन्स जंक्शन पार कर P रीजन में आजाते है तथा P रीजन के होल्स से रिक्म्बाइन (बंध बनाना) होते है| चूँकि ये इलेक्ट्रॉन्स कंडक्शन बैण्ड में होते है जिसका एनेर्जी लेवल अधिक होता है| तो वेलेंसी बैण्ड में आने आने के लिए ये अपनी एनेर्जी को ईमिट (उत्सर्जित करना) करते है| यही ऊर्जा हमें लाईट (प्रकाश) के रूप में मिलाती है| 

जब हम इसे रिवर्स बाइस में लगते है उस स्थिति में हमें कोई प्रकाश प्राप्त नहीं होता और LED के ख़राब होने की सम्भावनाये बढ़ जाती है| इसका V-I आरेख निम्न चित्र में प्रदर्शित है|

 Refference:
[1] R.S. Sedha, "A Textbook of Applied Electronics".
[2] J.B. Gupta,
[3] http://www.mainbyte.com/ti99/electronics/led_2.jpg
[4] http://images.tutorcircle.com/cms/images/124/characteristics-of-led.png

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें